Posts

Showing posts with the label शब्दों से प्रेम किया हमने

शब्दों से प्रेम किया हमने

Image
अब मिलकर उनसे कुछ कहते कब तक यूँ भला तुम चुप रहते इक उम्र बिता दी राह तके पर इरादे थे जो नहीं थके मन ही मन में न जाने कितनी बातें कह डाली, संपर्क सूत्र तो बना नहीं निर्झर सी रही सूखी नाली, अब निश्चय प्रेम जता पाते वो स्तब्ध भले मिलने आते!! उनकी हस्ती कुछ ऐसे थी कुछ हम जैसी कुछ कैसी थी कुछ हम भी बयां कर पाते  पर्दों पे परदे थे, पर्दों से परदा शायद उठा पाते वो स्तब्ध भले मिलने आते!! मनाने का हुनर हमें आता कहाँ से वो तो गैर की झलक से बिन मनाये ही मान जाते श्वेत चंद्र से हमें दिखते थे दूर से ही सही, खूब रिझाते इक दिन चांदनी में दिखे वो आसमान किसी और को उढ़ाते शब्दों से प्रेम किया हमने पर शब्द लिखें, न बुने, न कहे न सुने उनने, उनकी भी क्या खता बताते अब निश्चय प्रेम जता पाते वो स्तब्ध भले मिलने आते!!